फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bulldozers run on construction in illegal colonies

Rewari News: अवैध कॉलोनियों में निर्माण पर चला बुलडोजर

Wed, 21 Jan 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 21 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on construction in illegal colonies
बावल में अवैध निर्माण पर चल रहा बुलडोजर। स्रोत : विभाग
बावल। जिला नगर योजनाकार की ओर से मंगलवार को बावल में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। रसियावास रोड पर लगभग दो एकड़ क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन डीपीसी, एक प्रीकास्ट चहारदीवारी और कच्चे रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग तथा बावल से नैचाना रोड के किनारे 30 मीटर हरित पट्टी में अवैध रूप से किए गए निर्माणों को भी तोड़ा गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर अवैध गतिविधियां की जा रही थीं।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले विभाग से आवश्यक अनुमति अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी काटने वाले कुछ प्रॉपर्टी डीलर आम लोगों को झूठे सपने दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं, जिससे बाद में खरीदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध निर्माण पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed