{"_id":"6889125e454a5a82730aac0f","slug":"bulldozers-run-on-8-acres-of-colonies-being-developed-illegally-rewari-news-c-198-1-rew1001-223355-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध रूप से विकसित की जा रही 8 एकड़ कॉलोनियों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध रूप से विकसित की जा रही 8 एकड़ कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की तरफ धामलका व ततारपुर इस्तमुरार (गढ़ी बोलनी रोड) में 5 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में 12 डीपीसी, 6 परिकास्ट चारदीवारी व कच्चे रोड नेटवर्क सहित रसियावास व हरचन्दपुर (बावल से रसियावास रोड) में लगभग 3 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों में 8 डीपीसी, 3 परिकास्ट चारदीवारी व कच्चे रोड नेटवर्क पर तोड़फोड़ की गई है।
जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि कोई भी अवैध निर्माण न करें तथा प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस काॅलोनी की वैधता के बारे जान लें, ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके।
किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कालोनी काटने वाले प्रापर्टी डीलर आमजन को झूठे आश्वासन देकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्यवाही की जाती है।