फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bulldozers roared into action against illegal colonies, carrying out demolitions.

Rewari News: अवैध कॉलोनियों पर गरजा बुलडोजर, तोड़फोड़

Sat, 13 Dec 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 13 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers roared into action against illegal colonies, carrying out demolitions.
अवैध निर्माण पर चल रहा बुलडोजर। स्रोत : विभाग
बावल। जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग की तरफ से अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। नरसिंहपुर गढ़ी में लगभग 2 एकड़ में बिना अनुमति अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में बने चार अवैध निर्माणों और 30 मीटर हरित पट्टी पर तोड़फोड़ कर सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

इसी तरह नैचाना में लगभग 4 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में 18 डीपीसी, 5 चहारदीवारी और कच्चे रोड नेटवर्क पर तोड़फोड़ की गई। इसके अतिरिक्त कालडावास बावल में लगभग 3 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में 7 डीपीसी, 2 परिकास्ट चारदीवारी और कच्चे रोड नेटवर्क पर प्रशासन ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

कार्रवाई जिला प्रशासन की नियुक्त ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की देखरेख में और भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से अमल में लाई गई।
डीटीपी मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। उन्होंने कहा कि प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से कॉलोनी की वैधता जरूर जांच लें ताकि विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी बेचने वाले प्रॉपर्टी डीलर आमजन को झूठा विज्ञापन दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। जब इस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू होता है, तब प्रशासन कार्रवाई करता है और खरीदार अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है। इसलिए आमजन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लाट न खरीदें ताकि आर्थिक और कानूनी परेशानियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed