{"_id":"631248e67f3e4301b31b3a7e","slug":"bulldozer-went-on-encroachment-in-village-harjipur-rewari-news-rtk656896441","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरजीपुर में चला पीला पंजा, ग्रामीणों को मंगलवार तक मोहल्लत, कब्जा हटाओ वर्ना कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरजीपुर में चला पीला पंजा, ग्रामीणों को मंगलवार तक मोहल्लत, कब्जा हटाओ वर्ना कार्रवाई होगी
विज्ञापन
राजगढ़। खोरी से कुंडल जाने वाली संपर्क सड़क के साथ गांव हरजीपुर में अवैध रूप से बनाई गई रिहायश को अतिक्रमण मानते हुए इनको धराशाई करने की कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान अधिकारियों एवं ग्रामीणों के बीच गर्मागरम बहस भी हुई। भारी पुलिस बल भी ग्रामीणों के विरोध को लेकर टीम के साथ मौजूद था। एक बार स्थिति तनावपूर्ण भी बनी मगर प्रबुद्ध लोगों की समझ से बात बन गई।
यह टीम ग्रामीणों को मंगलवार तक अपने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देते हुए लौट आई। मगर शुक्रवार को चली अतिक्रमण हटाओ मुहिम में जेसीबी की मदद से लगभग एक दर्जन से अधिक्रमण धराशाई कर दिए गए। जबकि पुष्ट सूचनाओं के मुताबिक इस मुहिम में पांच दर्जन से अधिक अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं, जिनके विरुद्घ तोड़फोड़ कार्रवाई प्रस्तावित है। अहम बात यह है कि इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों का विरोध काम नहीं आया। मगर बाद में अधिकारियों एवं पुलिस को भी ग्रामीणों का आग्रह मानना पड़ा। जिसके बाद लोगों को मंगलवार तक की मोहल्त देकर यह टीम लौट गई।
उधर इस मामले में ग्रामीणों ने कहा कि उक्त सड़क के किनारे बने लगभग 70 निर्माणों को टीम गिराने आई थी। उन्होंने बड़ी मेहनत के बाद इनका निर्माण किया था। इस कार्रवाई में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन आदित्य देशवाल, एसडीओ धर्मप्रकाश के अलावा विभागीय कर्मचारी एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
- विभाग ने अवैध कब्जे करने वाले ग्रामीणों को पहले नोटिस दिए थे, उसके बाद शुक्रवार को यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। हमने ग्रामीणों से यह आग्रह भी किया था कि वे अपने कब्जे हटा लें। हमने कुछ काम पूरा कर दिया है। लोगों ने आग्रह किया था, जिसके बाद 6 सितंबर तक की मोहल्त दी गई है, जिसके दौरान ग्रामीण खुद कब्जे हटा लेंगे।
- धर्मप्रकाश, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, रेवाड़ी।