फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bulldozer run on illegal farm house

Rewari News: अवैध फार्म हाउस पर चलाया बुलडोजर

Tue, 08 Apr 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on illegal farm house
ढोहकी में अवैध रूप से विकसित हो रहे अवैध फार्म हाउस चलता बुलडोजर। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की तरफ से मंगलवार को ढोहकी, में लगभग 12 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रहे फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान 14 डीपीसी, 8 चाहरदीवारी व सीवरेज रोड नेटवर्क पर तोड़फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्यवाही अमल में लाई गई।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि नियन्त्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें तथा प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कालोनी की वैधता बारे जान लें, ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कालोनी काटने वाले प्रापर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्यवाही की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed