{"_id":"645a9323666f02bdf30fc3a6","slug":"bulldozer-action-in-rewari-illegal-construction-demolished-rewari-news-c-17-1-148171-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अब हरियाणा के इस शहर में चला बुलडोजर, धड़ाधड़ तोड़े अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अब हरियाणा के इस शहर में चला बुलडोजर, धड़ाधड़ तोड़े अवैध निर्माण
Wed, 10 May 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 10 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर अवैध निर्माण तोड़ती जेसीबी।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जिला नगर योजनाकार टीम ने मंगलवार को धारूहेड़ा से नंदरामपुरबास रोड पर लगभग एक एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में एक निर्माणाधीन अवैध निर्माण, चार डीपीसी और एक चहारदीवारी तोड़ी। इसके साथ ही खरकड़ा में दिल्ली जयपुर हाईवे पर वर्जित पट्टी में अवैध रूप से बने निर्माणों पर भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान पुलिस बल व योजनाकार टीम मौके पर मौजूद रही।
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की देखरेख में यह कार्रवाई की गई है। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें तथा प्लॉट खरीदने से पहले कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता के बारे में सुनिश्चित करें ताकि आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले अनुमति लेना आवश्यक है। उन्होंने अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर से सतर्क रहने की सलाह दी है।