फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Brother-in-law and sister-in-law died after being hit by a train

Rewari News: ट्रेन की चपेट में आने से देवर-भाभी की मौत

Tue, 16 Apr 2024 04:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law died after being hit by a train
बावल। रेवाड़ी-बावल रेलमार्ग पर गांव चरहाड़ा के रेलवे फाटक के निकट सोमवार को शाम के समय दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। दरअसल तेज रफ्तार जा रही ट्रेन की चपेट में आकर देवर-भाभी की मौत हो गई। देवर का विवाह दो दिन पहले ही हुआ था। बावल के गांव रुद्ध की दो बच्चों की मां 24 वर्षीय पिंकी और उसका 21 वर्षीय देवर कमल दवाई लेने के लिए जा रहे थे। सोमवार की दोपहर जब दोनों गांव चिरहाड़ा स्थित रेलवे फाटक संख्या-67 से ट्रैक को पैदल पार कर रहे थे तो अचानक दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों के चिथड़े उड़ गए। सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि दोनों मृतक ट्रैक को पार कर रहे थे और अचानक ट्रेन आ गई। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed