{"_id":"6176f1638de22334491ce374","slug":"broken-record-of-four-years-in-the-case-of-dengue-cases-rewari-news-rtk6280956179","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के केस मिलने के मामले में चार साल का टूटा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के केस मिलने के मामले में चार साल का टूटा रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू को लेकर जिले में पिछले चार साल का रिकॉर्ड टूट गया है। दो दिन में जिले में 14 नए केस सामने आए हैं। रविवार को जिले में 10 और सोमवार को चार नए केस सामने आए हैं। अब तक जिले में 137 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
चार दिन में मिले 57 नए केस
डेंगू के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। चार दिन में जिले में 57 नए केस सामने आए हैं। शहर के निजी अस्पताल डेंगू के मरीज से भरे हुए हैं। शायद कोई गली व मोहल्ला ऐसा होगा, जिसमें डेंगू का मरीज नहीं मिला हो। लोग प्लेटलेट्स के लिए परेशान हो रहे हैं। आलम यह है कि रक्त लैंब में प्लेटलेट्स किट का भी अभाव हो गया है।
फॉगिंग को लेकर बरती जा रही लापरवाही
फॉगिंग को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी फॉगिंग कराने की है, लेकिन दोनों ही विभाग सुस्ती दिखा रहे हैं। जिले में करीब डेढ़ हजार स्थानों पर डेंगू के लार्वा मिल चुके हैं।
विज्ञापन
जिले में डेंगू की स्थिति
वर्ष मरीज
2018 118
2019 27
2020 39
2021 137 अब तक
सोमवार को जिले में चार नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 93 स्थानों पर फॉगिंग कराई जा चुकी है। डॉ. विजयप्रकाश, नोडल अधिकारी, डेंगू एवं मलेरिया।