फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Brigadier Sanjay Yadav took charge of KRC Ranikhet Commandant.

Rewari News: ब्रिगेडियर संजय यादव ने संभाला केआरसी रानीखेत कमांडेंट का चार्ज

Sat, 04 May 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 04 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Brigadier Sanjay Yadav took charge of KRC Ranikhet Commandant.
रेवाड़ी। आरसी रानीखेत कमांडेंट का पदभार संभालते मनेठी निवासी ब्रिगेडियर संजय यादव। स्रोत: परिजन
कुंड। गांव मनेठी निवासी ब्रिगेडियर संजय यादव ने रानीखेत के कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट (केआरसी रानीखेत कमांडेंट) का एक मई को चार्ज संभाल लिया है। उनकी इस पद पर करीब साढ़े चार माह पूर्व नियुक्ति हो गई थी।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर संजय यादव की आठवीं कक्षा तक की शिक्षा गांव में हुई। उच्च शिक्षा उन्होंने दिल्ली से पूरी की। ब्रिगेडियर यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल खेला है। इनका एनसीसी में बेहतर प्रदर्शन रहा है। उन्होंने गणतंत्र दिवस शिविर में दिल्ली निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया था। 1993 में युवा विनिमय कार्यक्रम का सिंगापुर में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यादव 1995 में 9 कुमाऊं रेजिमेंट में शामिल हुए। इसके बाद इन्होंने 15 कुमाऊं रेजिमेंट की कमान संभाली। 2011 में राष्ट्रपति ने विशिष्ट सेवा पदक और 2012 में वायु सेना प्रमुख रने सम्मानित किया था।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर संजय इससे पहले भी रानीखेत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब ब्रिगेडियर संजय यादव ने केआरसी कमांडेंट के साथ ही स्टेशन कमांडर सहित कैंट बोर्ड रानीखेत के प्रेसीडेंट का पदभार ग्रहण किया गया है। ब्रिगेडियर संजय यादव ने कहा है कि रानीखेत कैंट क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का समाधान होगा। इनकी नियुक्ति पर पूर्व सरपंच श्योताज सिंह, पंच विनोद सितारा, देशराज यादव मैनेजर, बाबूलाल पूर्व पंच, अजीत सूबेदार, बलवंत, परमेश, कैलाश यादव, लीलू प्रधान और बिल्लू आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed