{"_id":"648caf15301d5fc36500ba34","slug":"brawl-at-birthday-party-friend-attacked-with-broken-bottle-rewari-news-c-198-1-rew1001-1213-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जन्मदिन पार्टी में विवाद, दोस्त पर टूटी बोतल से हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जन्मदिन पार्टी में विवाद, दोस्त पर टूटी बोतल से हमला किया
Sat, 17 Jun 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव मसानी में जन्मदिन पार्टी के दौरान दोस्तों में विवाद में हो गया। इस दौरान एक दोस्त ने दूसरे पर टूटी बोतल से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। शिकायत के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव मसानी निवासी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि उसके पास रवि व उसके ममेरे भाई अरमान का फोन आया। इस दौरान उन्होंने घर में आयोजित जन्मदिन पार्टी में आने के लिए उसे निमंत्रण दिया। इसके बाद कार्तिक, रवि, मनीष व एक अन्य युवक उसे कार से लेने के लिए विपुल गार्डन सोसाइटी के सामने पहुंच गए। वह जन्मदिन पार्टी में शामिल हुआ। केक काटने के बाद सभी लोग रवि के घर पर बैठकर शराब पी रहे थे। वह शराब नहीं पीने के कारण गली में जाकर खड़ा हो गया था। इसी दौरान रवि व मनीष भी गली में आकर बात करने लगे। इसी बीच कुलदीप ने रवि और मनीष से घर में नहीं आने की बात कही तो वे दोनों आवेश में आ गए और मारपीट शुरू कर दी। कुलदीप का आरोप है कि रवि व मनीष के बुलाने पर कार्तिक, अरमान, तरुण व तनसुख भी वहां आ गए और सभी उसकी पिटाई करने लगे। गौरव ने बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार दी, जबकि मनीष ने टूटी बोतल उसके पेट में घोंप दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी उसे मौके पर ही बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। गांव निवासी एक युवक ने घायल को टेंपो में डालकर उसे अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को वारदात के बारे में सूचना दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर आरोपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।