फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Brave woman honoured

Rewari News: वीरांगना को किया सम्मानित

Tue, 30 Jun 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Brave woman honoured
शहीद उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाते सहायक कमांडेंट वीरेंद्र सिंह व अन्य। स्र
डहीना। गांव सीहा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के शहीद उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह यादव की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में आईटीबीपी जाटूसाना बटालियन के सहायक कमांडेंट वीरेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ स्मारक स्थल पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आईटीबीपी के सेवानिवृत्त निरीक्षक पृथ्वी सिंह यादव ने बताया कि आठ वर्ष पहले 43 वर्ष की आयु में अरुणाचल प्रदेश के लिकाबली के निकट बटालियन ड्यूटी से लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सरकार शहीदों के सम्मान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका उदाहरण यह है कि आईटीबीपी के अधिकारी हर वर्ष शहीदों के गांव पहुंचकर उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और परिजनों का सम्मान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान शहीद की वीरांगना ममता देवी को आईटीबीपी की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वेद प्रकाश प्रधान, दीपक यादव, रवि मोरध्वज, हवा सिंह यादव, रामप्रसाद, निहाल सिंह, लक्ष्मीकांत, बलूराम, चंद्रपाल, प्रदीप यादव, रतनलाल, कृष्ण कुमार, नरेश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed