{"_id":"5da224d38ebc3e014757aa62","slug":"bought-millet-was-not-in-th-mandis-rewari-news-rtk522847588","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में नहीं उठा खरीदा गया बाजरा, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में नहीं उठा खरीदा गया बाजरा, किसान परेशान
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल मंडी में उठान नहीं होने पर खुले में रखा बाजरा।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी, कोसली और बावल अनाज मंडी में बाजरे का उठान नहीं होने से किसानों से लेकर व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर मौसम में बदलाव के चलते किसानों की परेशानी को बढ़ा दी है। बारिश हुई तो मंडियों में किसानों के खुले में पड़ा बाजरा बर्बाद होने से साल भर की मेहनत पर पानी फिर सकता है।
खाद आपूर्ति विभाग द्वारा 1 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक जिले की तीन मंडियों में 16800 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हो चुकी है। लेकिन उठान धीमी गति से होने से अब 5500 मीट्रिक टन बाजरे का ही उठान हो पाया है। ऐसे में मंडियों में 11300 एमटी बाजारे का उठान नहीं हो पाया है। उठान धीमे होने किसानों व खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ-साथ व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रथम चरण में 1 से 5 अक्तूबर व द्वितीय चरण में 7 से 12 और शुक्रवार को जारी तृतीय चरण में 14 से 19 अक्तूबर तक खरीद का रोस्टर जारी किया गया है।
बावल मंडी में उधार के बारदाने से हो रही है खरीद
बावल की अनाज मंडी में बारदाने के अभाव में खरीद प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को आढ़ती से 10 हजार बैग उधार लेकर खरीद की गई। शनिवार को भी बारदाना नहीं पहुंचा था। वहीं बावल मंडी में अव्यवस्थाओं के बीच 10 अक्तूबर को 6434 क्विंटल व 11 अक्तूबर को 6481 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। लेकिन बारदाने के अभाव में भराई भी नहीं हो पाई है। उठान के अभाव में मंडी बैगों से अटी पड़ी है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा मंडी में उठान किए बिना ही 14 से 19 अक्तूबर तक खरीद के लिए रोस्टर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
कोसली मंडी में 69 हजार क्विंटल से ज्यादा बाजारा खुले में
कोसली मंडी में अब तक 1 लाख 14 हजार 496 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। लेकिन उठान केवल 45 हजार 300 क्विंटल का ही हुआ है। ऐेसे में अभी भी 69000 क्विंटल से ज्यादा बाजरा खुले में पड़ा है। उठान के अभाव में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के आगे खरीद किए गए बैग लगे हैं जिससे नए आने वाले किसानों की पैदावार की ढेरी भी नहीं लगा रहे हैं।
उठान के अभाव में पड़े हैं 400 बैग- राहुल
7 अक्तूबर से अब तक उठान नहीं हुआ है। 400 बैग प्रतिष्ठान के बाहर फड़ पर रखे हैं जिससे जगह का अभाव है। अपनी पैदावार बिक्री के लिए आने वाले किसानों को ढेरी लगाने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
सात दिन से नहीं हुआ है उठान- हरीश कुमार
नई अनाज मंडी के व्यापारी हरीश कुमार ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पिछले सात दिनों से उठान नहीं किया है। उठान के अभाव में फड़ों पर खरीद किए गए बाजरे के बैग लगे हुए हैं जिससे जगह का अभाव है। ऐसे में उनके पास आने वाले किसान अपनी पैदावार नहीं रख पाते हैं।
उठान में लाई जाएगी तेजी - राजेश आर्य
खाद्य आपूर्ति विभाग के डीएफएससी राजेश आर्य ने बताया कि जिले की तीन मंडियों में से खाद आपूर्ति विभाग द्वारा 15 नवंबर तक खरीद की जानी है। बावल मंडी से 80 हजार बैग, कोसली से 4 लाख 20 हजार बैग व रेवाड़ी मंडी से 2 लाख बैग बाजरे की खरीद की जानी है। बताया कि जिले की तीनों मंडियों में बारदाने का अभाव नहीं है। उठान प्रक्रिया में सोमवार से तेजी लाई जाएगी।
जिले की तीनों मंडियों में खरीद के लिए ये रहेगा शेड्यूल
नई अनाज मंडी रेवाड़ी-
14 अक्तूबर को मुंढलिया, नया गांव, जाट, सायरावास, जाटी, घुड़कावास, ढोहकी, डाबड़ी, गोकलगढ़, मस्तापुर, नैनसुखपुरा, टहना दिपालपुर, 15 अक्तूबर को जौनावास, रसगण, मसानी, सुनारिया, असदपुर, ततारपुर, ईस्तमुरार, कमालपुर, तहसील-रेवाड़ी, मुंदी, नांगल मुंदी, 16 अक्तूबर को मालाहेड़ा, खटावली, राजपुरा, आलमगिरपुर, मालपुर, ढाकिया, कापड़ीवास, जौनियावास, रोहड़ाई, नंगलिया रणमोख, 17 अक्तूबर को मंदौला, ऊंचा, श्रीनगर तथा 17 अक्तूबर को आकेड़ा, घटाल मैनियावास, महेश्वरी, धारूहेड़ा, गढ़ी अलावलपुर, भटसाना, ततारपुर खालसा, नंदरामपुर बास, अलावलपुर व जैनाबाद 18 अक्तूबर को दौहना, डुंगरवास, खरखड़ा, खलियावास, रोजका, जीतपुरा, इस्तमुरार, बुडाना, बुडानी, माजरी दुदा, निगानियावास, निखरी, खालेटा, मायण के किसानों की पैदावार खरीदी जाएगी। वहीं 19 को किसी कारण से अपनी पैदावार नहीं बेच पाए पंजीकृत किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा।
बावल की नई अनाज मंडी-
बावल की नई अनाज मंडी में 14 अक्तूबर को खिजुरी, शिनपुर, खेड़ा मुरार, अलावलपुर, पावटी, गढ़ी, बोलनी, 15 अक्तूबर को तिहाड़ा, नांगल उगरा, सैयदपुर, उर्फ जैतपुर, शाहपुर, शेखपुर, भगवानपुर, नांगल तेजू व धरचाना, 16 को केशवपुर, खंडोडा, खेड़ी डालू सिंह, आनंदपुर, मोहम्मदपुर, 17 को सुबासेड़ी, दुलेहेड़ा खुर्द, दुलेहड़ा कलां, बिदावास, नांगल शहबाजपुर व नंगली परसापुर, 18 को बनीपुर, इब्राहिमपुर, मंगलेशवर व पातुहेड़ा के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा।
कोसली मंडी रोस्टर-
कोसली मंडी में 14 अक्तूबर को कोसली, कृष्ण नगर, झोलरी, मोहदीनपुर, रतनथल, 15 अक्तूबर को दिदौली, फतेहपुरी, टप्पा डहीना, चौकी नंबर 1, मंदड़ा, कारोली, शहादतनगर, 16 अक्तूबर को खेड़ी खुर्शीद नगर, मंडावास, मूसेपुर, मुमताजपुर नाहड़, 17 अक्तूबर को गोठड़ा टप्पा डहिना, मुरलीपुर, नांगल पठानी, कोहराड़ व 18 अक्तूबर को लिलोढ़, लुखी, कहाड़ी, मलेसियावास, नठेड़ा गांव के किसानों की बाजरा खरीदा जाएगा।