{"_id":"618d6140545f743d7a2956f0","slug":"bomb-threat-received-in-secret-letter-to-blow-up-the-station-rewari-news-rtk6295633102","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: बम से रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, यात्रियों के सामान की चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी: बम से रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, यात्रियों के सामान की चेकिंग
Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
सार
एक पत्र के जरिए एसपी रेलवे को धमकी दी गई है कि रेवाड़ी स्टेशन को बम से उड़ाया जाएगा। जिसके बाद पुलिस और भी मुस्तैद हो गई है। सूचना के बाद पुलिस की ओर से स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। हर आने-जाने वाले की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर लोगों के सामान की जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट पर है। सूचना मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए गए। स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी व जिला पुलिस के अधिकारी डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ते के साथ ट्रेन व प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामान की जांच की गई। जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रबंधक रणवीर ने बताया कि एसपी रेलवे हरियाणा को एक गुप्त पत्र मिला है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-सोनीपत डबल मर्डर: मुख्य आरोपी कोच और साथी रिमांड पर, महिला पहलवान और भाई की ली थी जान
विज्ञापन
जिसमें रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। रेलवे प्रशासन की ओर से रेवाड़ी स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया। जिसमें कुछ नहीं मिला। अभियान के दौरान जीआरपी थाना प्रबंधक रणवीर सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, जिला पुलिस के बम निरोधक दस्ते के इंचार्ज एसआई करण सिंह व पूर्ण सिंह स्टाफ सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन