{"_id":"67ef5b0197b001c1190ce0b1","slug":"body-of-martyr-lieutenant-siddharth-yadav-reached-village-in-rewari-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव को पिता सुशील ने दी मुखाग्नि, सीएम बोले- महान सपूत के बलिदान पर हम सबको गर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव को पिता सुशील ने दी मुखाग्नि, सीएम बोले- महान सपूत के बलिदान पर हम सबको गर्व
Fri, 04 Apr 2025 09:37 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 09:37 AM IST
सार
सिद्धार्थ यादव इकलौता बेटा थे और उनकी एक बहन है। शहीद का पूरा परिवार सैनिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव भी वायुसेना में थे। सिद्धार्थ ने 2016 में एनडीए की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
पिता सुशील यादव ने मुखाग्नि
- फोटो : संवाद
विस्तार
लेफ्टिनेंट बलिदान सिद्धार्थ यादव को पैतृक गांव भालखी माजरा में पिता सुशील यादव ने मुखाग्नि दी। गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई। बलिदान की मंगेतर सानिया ने बताया कि उन्हें सिद्धार्थ यादव के बलिदान पर गर्व है। मां सुशीला देवी ने बताया कि वह देश की हर मां को कहना चाहेंगी कि वह अपने बेटे को सेना में जरूर भेजें, ताकि वह देश की सेवा कर सकें। अंतिम संस्कार में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जैसे तैसे आसपास के लोगों ने परिवार को संभाला।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के निधन पर शोक जताया है। कहा है कि भारत के मां के महान सपूत के बलिदान पर हम सबको गर्व है। देश के ऊपर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूत को मेरा नमन है। बता दें कि गुजरात के जामनगर में बुधवार रात करीब 9.30 बजे भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट जगुआर क्रैश हो गया था।
विज्ञापन
प्लेन क्रैश में रेवाड़ी के लाल फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव बलिदान हो गए थे। फाइटर जेट ने जामनगर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। इस हादसे में दूसरा पायलट घायल हुआ था। सिद्धार्थ 31 मार्च को छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। सिद्धार्थ की 23 मार्च को सगाई हुई थी। इसी साल दो नवंबर को उनकी शादी तय हुई थी। सिद्धार्थ यादव इकलौता बेटा थे और उनकी एक बहन है। शहीद का पूरा परिवार सैनिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव भी वायुसेना में थे। सिद्धार्थ ने 2016 में एनडीए की परीक्षा पास की थी और वायुसेना में फाइटर पायलट के तौर पर ज्वॉइन किया था। दो साल के बाद प्रमोशन हुआ और वह फ्लाइट लेफ्टिनेंट बने थे। पिता का कहना है कि वह चाहते थे कि उनका बेटा एयरफोर्स का सबसे बड़ा अधिकारी बनकर घर आता तो उन्हें काफी खुशी होती। मगर होने को कुछ और ही मंजूर था।
यह भी पढ़ें: आईएसआई को भेजे सेना के फोटो व वीडियो: ड्रोन के जरिये ड्रग्स की सप्लाई, अफ्रीकन महिला भी शामिल, चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ा