फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police busted International drug smuggling gang four arrested with african woman

आईएसआई को भेजे सेना के फोटो व वीडियो: ड्रोन से ड्रग्स की सप्लाई, अफ्रीकन महिला भी शामिल, यूटी पुलिस ने पकड़ा

Thu, 03 Apr 2025 10:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Apr 2025 10:38 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग गिरोह के चार तस्कर पकड़े हैं। इनमें एक विदेशी महिला भी शामिल है। 

विज्ञापन
Police busted International drug smuggling gang four arrested with african woman
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस ने पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी को भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाएं लीक करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल, स्विफ्ट कार और ड्रग मनी बरामद की है।

इन आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरा निवासी गांव भगवानपुरा जिला तरनतारन और गुरलाल सिंह उर्फ लाला के रूप में हुई है। गुरलाल सिंह पंजाब की सेंट्रल जेल गोइंदवाल में बंद था। वह जेल से ही नशा तस्करी का गिरोह चला रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा मंगवाते थे। इन आरोपियों ने भारतीय सेना की मूवमेंट, फोटो, वीडियो सहित अन्य गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी को भेजी हैं। ये दोनों आरोपी बीकानेर (राजस्थान) में दर्ज पाकिस्तानी महिला हनी ट्रैप मामले में भी वांछित हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने कुछ दिन पहले नशा तस्कर आकाशदीप उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर 297.40 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। उसके खिलाफ सेक्टर-36 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया वह अपने सहयोगी शमशेर उर्फ शेरा के साथ गुरलाल उर्फ लाला के निर्देश पर ड्रग तस्करी नेटवर्क चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने जिला तरनतारन के अलगोन कोठी और भगवानपुरा में छापा मारा लेकिन शेरा भाग निकला। हालांकि, सर्च अभियान के बाद उसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने उससे बरामद फोन से नशा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरलाल का चचेरा भाई है शेरा
पुलिस ने शेरा का अदालत से रिमांड लिया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शेरा ने खुलासा किया कि वह अपने चचेरे भाई गुरलाल उर्फ लाला के साथ जुड़ा है। लाला नशीले पदार्थ मामले में गोइंदवाल जेल में बंद है। वह पाकिस्तान की आईएसआई के संपर्क में है और पंजाब व चंडीगढ़ में ड्रग नेटवर्क चला रहा है। गुरलाल के कहने पर ही शेरा और आकाशदीप ड्रग सप्लाई करते थे।

बीकानेर में जासूसी के मामले में शेरा व लाला हैं वांछित
जांच में सामने आया कि शेरा ड्रग मनी की सेटलमेंट करता है। गुरलाल के निर्देश पर हवाला नेटवर्क के जरिए ड्रग मनी को पाकिस्तान भेजता है। राजस्थान में आईएसआई जासूसी मामले में दोनों भाई शामिल थे। इसमें रेलवे अधिकारी भवानी सिंह को पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट (निमी) ने हनी ट्रैप में फंसाकर संवेदनशील और गोपनीय/गुप्त जानकारी पाकिस्तान को मुहैया कराई थी। इन सभी सूचनाओं के बदले में भवानी सिंह आईएसआई से पैसे ले रहा था। राजस्थान पुलिस भी शेरा और लाला की तलाश कर रही है, क्योंकि वे लगातार भिवानी सिंह और पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट के संपर्क में हैं। जांच में भवानी सिंह और शेरा व लाला के बीच वित्तीय लेन-देन का भी पता चला। इसीलिए चंडीगढ़ पुलिस ने इस संबंध में राजस्थान पुलिस को इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे सूचित कर दिया है। यह दोनों बीकानेर (राजस्थान) में दर्ज पाकिस्तानी महिला हनी ट्रैप मामले में वांछित हैं।

कई अन्य खुलासे होने की उम्मीद
पुलिस ने लाला को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। अब वह शेरा के साथ यूटी पुलिस के पास रिमांड पर है। पुलिस ने शेरा की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, 5200 रुपये की ड्रग मनी और यूपी नंबर की स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ दी है। वहीं, आकाश से 297.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इन दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। कई अन्य खुलासे होने की उम्मीद है।

100 कोकीन क्रैक बॉल के साथ अफ्रीकन महिला गिरफ्तार
ट्राइसिटी में दिल्ली से नशा तस्करी करने वाली शुफा उर्फ शुफी नाम की एक अफ्रीकी (तंजानियाई नागरिक) महिला को ऑपरेशन सेल की टीम ने आईएसबीटी-17 के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की तलाशी के दौरान उसके बैग से 100 कोकीन क्रैक बॉल बरामद हुई है। उसके खिलाफ सेक्टर-17 थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी चंडीगढ़ में कुछ कस्टमर को यह नशीला पदार्थ सप्लाई करने आई थी, लेकिन जांच टीम ने उसे पकड़ लिया।

ऑपरेशन सेल की टीम को सूचना मिली थी कि एक विदेशी अफ्रीकन महिला चंडीगढ़ में दिल्ली से नशीले पदार्थों की सप्लाई करने आई है। सूचना पाते ही सेल के इंचार्ज रंजीत सिंह ने स्पेशल टीम गठित की। इस टीम ने सेक्टर-17 आईएसबीटी के पास से सूचना के जरिए महिला को पकड़ लिया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 100 कोकीन क्रैक बॉल निकली। इनकी कीमत लाखों में है। महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह इससे पहले भी पंजाब में अलग-अलग शहरों के अलावा चंडीगढ़ में नशा सप्लाई करने के लिए आती है। वहीं, आरोपी का जब क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि उसके खिलाफ लुधियाना के एक थाने में भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है और उसे पंजाब की कोर्ट से 10 साल की सजा भी हो रखी है। कुछ समय पहले ही कोर्ट से जमानत पर बाहर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed