फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Board exams from tomorrow, 16 thousand students will appear at 61 centers

Rewari News: बोर्ड परीक्षाएं कल से, 61 केंद्रों पर 16 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 26 Feb 2024 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Board exams from tomorrow, 16 thousand students will appear at 61 centers
नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी। स्रोत : स्वयं
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी से से शुरू होंगी और एक अप्रैल तक चलेंगी। जिले में 61 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होनी है। जिनमें 10वीं व 12वीं कक्षा के करीब 16 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों में कैमरे लगाने से लेकर दरवाजे-खिड़कियों को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके लिए विद्यालय अपने स्तर पर यह सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। वहीं, बोर्ड की तरफ से सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जिले में दसवीं के कुल 9021 और बारहवीं के 7737 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन

दसवीं के 9021 व बारहवीं के कुल 7737 परीक्षार्थी

27 फरवरी से दो अप्रैल तक चलने वाली हरियाणा बोर्ड की परीक्षा का समय दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक रहेगा। साथ ही निदेशालय की तरफ से सख्त आदेश दिए गए हैं कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने के आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक्स उपकरण जैसे कैलकुलेटर स्मार्ट वाच ,मोबाइल आदि उपकरणों को साथ न लाएं अगर किसी परीक्षार्थी के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलते हैं तो उसकी परीक्षा रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन

10वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल
दिनांक--विषय
27 फरवरी - पंजाबी
02 मार्च -हिंदी
05 मार्च -संस्कृत
07 मार्च -अंग्रेजी
12 मार्च -गणित
19 मार्च- विज्ञान
26 मार्च- सामाजिक विज्ञान
12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल
27 फरवरी-कंप्यूटर साइंस
01 मार्च-संस्कृत,उर्दू, बायो टेक्नोलाजी
04 मार्च-केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
05 मार्च-एग्रीकल्चर, फिलॉसफी
06 मार्च-हिंदी
11 मार्च-फिजिक्स, इकोनॉमिक्स
13 मार्च-पॉलिटिकल साइंस
14 मार्च-होम साइंस
16 मार्च-पंजाबी
18 मार्च-जियोग्राफी
20 मार्च-फिजिकल एजुकेशन
22मार्च-अंग्रेजी
27 मार्च-गणित
28 मार्च-सोशियोलॉजी
30 मार्च-फाइन आर्ट
01 अप्रैल-हिस्ट्री, बायोलाॅजी
जिले में बने परीक्षा केंद्र
रेवाड़ी : राजकीय उच्च विद्यालय बेरली खुर्द, भड़ावास, बूढ़पुर, बीकानेर, डहीना गर्ल्स स्कूल, धारूहेड़ा बी-वन, धारूहेड़ा बी, गोकलगढ़, गोकलपुर कुंभावास, गुरावड़ा, हांसाका, काकोड़िया, कंवाली, करावरा मानकपुर, खोल, खोरी, कुंड, महेश्वरी, मंदौला, मोतला कलां, माजरा श्योराज, नंगली गोधा, रेवाड़ी कन्या विद्यालय, रेवाड़ी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बी-1 व बी-2, सहारनवास, सीहा, जैनाबाद तथा हिंदू स्कूल माॅडल टाउन बी-1 व बी-2, जैन कन्या विद्यालय रेवाड़ी बी-1 व बी-2, जैन विद्यालय बी-1 व बी-2 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल : बावल उपमंडल में राजकीय विद्यालय आसियाकी पांचौर सांपली, बधराना, बगथला, बावल ब्वायज स्कूल, बावल गर्ल्स स्कूल, गुजर माजरी, खंडोड़ा, मोहनपुर, नांगल शहबाजपुर, प्राणपुरा, संगवाड़ी है।
कोसली : उपमंडल में राजकीय विद्यालय भाकली, झाल, जाटूसाना, झाड़ौदा, कोसली, कृणनगर, लुखी, नाहड़, नेहरूगढ़, पाल्हावास, रतनथल तथा आइडियल स्कूल श्याम नगर व राधा कृष्णा स्कूल कारौली को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।



10वीं व 12वीं के बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर सभी केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त की जा चुकी है। इसके साथ ही प्रवेश पत्र भी जारी किए जा चुके हैं। नकल रहित परीक्षा कराने के लिए विभाग की ओर से पूर्ण व्यवस्था की गई है, आमजन भी सहयोग करे।

नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed