{"_id":"576fe48cd8d3c710ad82d50389e0e844","slug":"black-out-in-rewari-due-to-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान से रेवाड़ी में ब्लैक आउट , बिजली सप्लाई ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान से रेवाड़ी में ब्लैक आउट , बिजली सप्लाई ठप
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में देर शाम आए तूफान ने पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। शाम करीब साढ़े छह बजे गुल हुई बिजली की देर रात तक आपूर्ति नहीं हो सकी।
शहर के सभी फीडर से बिजली सप्लाई ठप होने से शहर में ब्लैक आउट हो गया। कई जगह तारों पर पेड़ गए गए तो कहीं तेज हवा की वजह से तार टूट गए। सर्कुलर रोड स्थित राजकीय स्कूल के पास ही तीन तार टूट गए।
इसके अलावा केएलपी कॉलेज, आजाद चौक के नजदीक पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। बिजली गुल होने से आम लोगों को काफी परेशानी हुई। कई दुकानों को बाहर लगे टीन शेड को भी हवा उड़ा ले गई।
इधर, बिजली कर्मी काम में जुट तो गए लेकिन जहां तार तार टूट गए, वहां उन्होंने भी हाथ नहीं लगाया। अधिकारी भी कर्मचारियों की कमी बता रहे हैं।
बिजली गुल होने से खासकर महिलाओं को खाना बनाने में काफी परेशानी हुई। इधर, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। इधर, सरकारी अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर की बिजली भी बाधित होने से काफी परेशानी हुई। बिजली निगम कर्मचारी पहले अस्पताल की बिजली सुचारू करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
एसडीओ सिटी-1 राजेंद्र कुमार का कहना है कि उनके क्षेत्र में आने वाले पांचों फीडर से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। कई जगह लाइन पर पेड़ गिर गए हैं। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को लगा दिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र में छाया अंधेरा
ग्रामीण क्षेत्र की बिजली भी पूरी तरह चरमरा गई है। बुड़ोली और पाल्हवास फीडर के अधीन आने वाले क्षेत्रों में भी तूफान की वजह से लाइन टूट गई। कई जगह पेड़ गिरे हैं। बुड़ोली के एसडीओ कपूर सिंह ने बताया कि तूफान से काफी नुकसान हुआ है। कई जगह तारों पर पेड़ गिर गए हैं।
इसी प्रकार पाल्हावास के जेई राजेश गुप्ता ने बताया कि पाल्हवास क्षेत्र की बिजली भी साढ़े छह बजे प्रभावित हो रही है। इधर, कुछ यही हाल कोसली में रहा। यहां भी साढ़े छह बजे बिजली गुल हो गई। एसडीओ राकेश ने बताया कि कई जगह फॉल्ट आ गया है, उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा नाहड़ व गुड़ियानी इलाके की भी बिजली बंद हो गई।
कर्मचारियों का टोटा
बिजली निगम के पास कर्मचारियों का टोटा है। कुछ अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की संख्या कम र्है। ऐसे में बिजली दुरुस्त करने में वक्त लगेगा। इसके अलावा अभी बारिश चल रही है। बारिश बंद होने के बाद ही व्यवस्था दुरुस्त करने का काम शुरू किया जाएगा।