फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   black fungus case increase

जिले में 49 दिन बाद सबसे कम 27 केस, अब ब्लैक फंगस की बढ़ी रफ्तार

Tue, 01 Jun 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
black fungus case increase
रेवाड़ी। जिले में संक्रमण की दर लगातार कम होती जा रही है, 14 अप्रैल को 32 केस के बाद मंगलवार को को सबसे कम 27 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 11 अप्रैल से 12 केसों के साथ कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ना शुरू हुआ था। कोरोना से राहत के बीच ब्लैक फंगस की रफ्तार बढ़ गई है, सोमवार को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन संदिग्ध मरीज मिले हैं, जिले में ब्लैक फंगस का आंकड़ा 25 पर पहुंच गया है। वहीं एक मरीज की ब्लैक फंगस से मौत भी हो चुकी है। कोविड से भी एक मौत 31 मई को हुई है। वहीं 111 नागरिक हुए ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में मंगलवार को कोविड संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए हैं, जिले में कोविड संकमण के कुल 403 मामले फिलहाल सक्रिय हैं। इनमें से 286 नागरिक होम आइसोलेट किए हुए हैं। जिले में आरटी-पीसीआर व रेपिड एंटीजिन के कुल 1424 सैंपल टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अगले 10 दिन में आंकड़ा और कम होने की उम्मीद की जा सकती है।
-मौत के आंकड़ों में 22 का अंतर
स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार 31 मई को एक मौत साथ जिले में कोविड पॉजिटिव से मरने वालों की संख्या 247 पहुंच चुकी है। पहली लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 76 थी। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों की माने तो अभी तक उनकी ओर से 186 लोगों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जा चुका है। ऐसे में आंकड़ा 264 बन जाता है। हालांकि जानकारों का कहना है कि कुछ मौतों का अभी तक ऑडिट नहीं हुआ है, इसके चलते आंकड़ों में अंतर आ रहा है।
विज्ञापन

-टीकाकरण में भी मारामारी
मंगलवार को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में 18 साल से ऊपर वालों के लिए 100 लोगों का टीकाकरण होना था। लेकिन पहले ही घंटे में बिना पंजीकरण आए लोगों को टीका लगा दिया गया। इसको लेकर कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों अपने जानकारों को बुलाकर टीकाकरण कराया है। बता दें कि जिले में 18 साल से ऊपर वाले लोगों के लिए वैक्सीन की कमी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल डोज 219762 लगी
31 मई तक की बात करें तो जिले में 181125 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं सभी श्रेणियों में 38637 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। कुल डोज 219762 लगाई जा चुकी है।
प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मिलकर कोरोना को जिले में शून्य करने पर काम कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में काबू पाया जा चुका है। लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। मौत के आंकड़ों में अंतर जैसी कोई बात नहीं है, कुछ मौतों का ऑडिट नहीं होने के चलते ऐसा होता है। ऑडिट होते ही पोर्टल पर अपडेट हो जाती है।

-कृष्ण कुमार, सीएमओ, रेवाड़ी।
नगर परिषद की ओर से दूसरी लहर में 186 से अधिक लोगों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
-संदीप कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed