{"_id":"65848797c49b3603ee0b10f4","slug":"bjp-workers-expressed-anger-by-burning-the-effigy-rewari-news-c-198-1-rew1001-7738-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर जताया रोष
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री में वीडियो बनाने का मामला थमने की बजाय आग की तरह फैल रहा है। तृणमूल कांग्रेस ही नहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पूरी तरह से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। आम हो या खास नेताओं के इस कृत्य की निंदा कर रहे हैं। खापों की और से भी मोर्चा खोला हुआ है। इसी कड़ी में वीरवार को बीजेपी रेवाड़ी जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन करने के बाद शहर के ऐतिहासिक मोती चौक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बैनर्जी का पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान ने कहा कि उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करना बेहद निंदनीय है व शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा व कल्याण बनर्जी को उपराष्ट्रपति से माफी मांगनी चाहिये। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल मांढैया के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा भी मौजूद रहे।
इस मौके पर महामंत्री ईश्वर चनीजा, सत्यदेव यादव, उपाध्यक्ष अमित यादव, बलजीत सिंह, डॉ. सुभाष, प्रेमनाथ गेरा, बाबूलाल छावड़ी, ऊषा आर्य, अशोक मुदगिल, नीरू भारद्वाज, राममेहर यादव, प्रेम सिंह, हंसराज, रविन्द्र खंडेलवाल, राजपाल कसाना, अमन कसाना, मोनू छावड़ी, अभिषेक डागर, साहिल नैचाना, योगेश विजयनगर, सतीश बुडानी, राकेश माजरी, जसबीर, युद्धवीर फोगाट, राजेन्द्र पटेल, श्रीभगवान व सोनू सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।