फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP workers burnt an effigy of Rahul Gandhi.

Rewari News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

Wed, 04 Feb 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt an effigy of Rahul Gandhi.
फोटो: 19रेवाड़ी। मॉडल टाउन ​स्थित बाल भवन के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर
रेवाड़ी। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से की गई कथित अभद्र टिप्पणी और कांग्रेस की नफरत की राजनीति के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सिख समाज के लोग भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के लिए जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया, वह राहुल गांधी की कुंठित और गैर-जिम्मेदार मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश की छवि खराब करते हैं और स्वदेश लौटकर देशभक्त नेताओं पर निजी हमले करते हैं। लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है लेकिन व्यक्तिगत अपमान कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच को उजागर करता है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया ने कहा कि राहुल गांधी खुद को मोहब्बत की राजनीति का प्रतीक बताते हैं लेकिन वास्तव में वह नफरत की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू जैसे नेता, जिनके परिवार ने आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में बलिदान दिया, उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना पूरे देश और सिख समाज का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed