{"_id":"6a3acf1804029fabaa092f3a","slug":"bjp-state-president-dr-archana-gupta-to-visit-rewari-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-240730-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज रेवाड़ी आएंगी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज रेवाड़ी आएंगी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
Tue, 23 Jun 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
डॉ. अर्चना गुप्ता
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार बुधवार को रेवाड़ी आएंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह है।
डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत समारोह दोपहर 3 बजे एक गार्डन में होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, विधायक लक्ष्मण यादव और विधायक अनिल यादव सहित भाजपा के जिला प्रभारी नसीम अहमद भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम प्रभारी नागेंद्र शर्मा की देखरेख में मंच, बैठक व्यवस्था और स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपने दौरे के दौरान प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्र प्रमुखों, प्रभारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से संवाद करेंगी।