{"_id":"5d43398c8ebc3e6ca621d3f0","slug":"bjp-rewari-news-rtk5089529147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी खुला मैदान, टिकट लेने वालों की लाइन लगना लाजमी : डॉ. बनवारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी खुला मैदान, टिकट लेने वालों की लाइन लगना लाजमी : डॉ. बनवारी लाल
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
कसौली गांव में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ.बनवारी।
- फोटो : Rewari
Link Copied
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा है कि प्रदेश में अब विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और विपक्ष की एकता भी पूरी तरह खत्म हो चुकी है तथा माहौल पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हैं, जिससे यह तय है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ही अपना परचम फहराएगी। डॉ. बनवारी लाल वीरवार को बावल विधानसभा के गांव कसौली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की चारदीवारी का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होने वाले तथा टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन है और प्रजातंत्र में सभी को टिकट मांगने का अधिकार है। देश और प्रदेश में बीजेपी का एक बड़ा जनाधार है, जिससे हर किसी को यह लगने लगा है जिसे भी बीजेपी की टिकट मिलेगी, वही विधायक बन जाएगा। ऐसे में टिकट पाने वालाें की लाइन लगना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि मैंने पांच सालों में जो विकास कार्य अपने इलाके में करवाए हैं, वह किसी से छिपे नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले 5 सालों के दौरान देश और प्रदेश में जो विकास कार्य हुए हैं, वह सबके सामने हैं। माहौल पूरी तरह बीजेपी के पक्ष में है।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. बनवारी लाल ने कसौली गांव में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।