{"_id":"6aa857115bc680ed440580ef","slug":"bjp-responsible-for-inflation-and-anti-people-policies-sunaina-chautala-rewari-news-c-198-1-rew1001-245434-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई और जनविरोधी नीतियों के लिए भाजपा जिम्मेदार : सुनैना चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई और जनविरोधी नीतियों के लिए भाजपा जिम्मेदार : सुनैना चौटाला
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करतीं इनेलो महिला प्रभारी सुनैना चौटाला। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : Samvad
रेवाड़ी। इनेलो महिला प्रभारी एवं पार्टी की वरिष्ठ नेता सुनैना चौटाला ने सोमवार को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर 27 सितंबर को नूंह में होने वाले जननायक चौधरी देवीलाल के 113वें जयंती समारोह का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में इनेलो महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवाड़ी महिला प्रधान कमला शर्मा ने की।
सुनैना चौटाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई समेत विभिन्न समस्याओं के कारण हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है और अब इनेलो व अभय चौटाला से उम्मीद लगाए हुए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने और 27 सितंबर को नूंह पहुंचकर अपनी ताकत दिखाने का आह्वान किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों की आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई करती है और प्रदेश में भाईचारा तोड़ने की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम और जाट-गैर जाट के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहा है।
विज्ञापन
सुनैना चौटाला ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं की स्थिति को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इसका उदाहरण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में उन्हें लगातार अपमान का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चंदे को लेकर भी भाजपा पर आरोप लगाए और कहा कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं इनेलो महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने 100 रुपये पेंशन की शुरुआत की थी, जो अब 3200 रुपये हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि इनेलो की सरकार बनने पर पेंशन बढ़ाकर 7 हजार रुपये की जाएगी।
इस अवसर पर जिला प्रभारी रणबीर मंदोला, जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल, वरिष्ठ नेता सम्पत डहनवाल सहित तीनों हलकों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।