फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP membership campaign intensifies in Rewari, determination to get first place

Rewari News: रेवाड़ी में भाजपा सदस्यता अभियान तेज, पहला स्थान पाने का संकल्प

Sun, 01 Dec 2024 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP membership campaign intensifies in Rewari, determination to get first place
फोटो: 09रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का
रेवाड़ी। जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए आज तीनों विधानसभाओं-रेवाड़ी, कोसली और बावल में बड़ी बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

रेवाड़ी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने की। लक्ष्मण यादव ने कहा, सदस्यता अभियान भाजपा की ताकत है। हर कार्यकर्ता कम से कम 100 नए सदस्य जोड़कर इसे सफल बनाएं। वंदना पोपली ने विश्वास जताया कि रेवाड़ी जल्द ही सदस्यता अभियान में पहले स्थान पर होगा। इस अवसर पर अशोक मुदगिल, रत्नेश बंसल, अजय कांतिवाल, जतिन अरनेजा, प्रवीण शर्मा, गौरव शर्मा, धीरज यादव, सौरभ यादव और हिमांशु पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोसली की बैठक में सक्रिय भागीदारी
कोसली विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए विधायक अनिल यादव ने बैठक आयोजित की। इस बैठक में वीर कुमार यादव, हुक्म चंद यादव, बलजीत यादव, शारदा यादव, जीवन हितैषी और सरोज यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर अभियान में योगदान देने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावल में वरिष्ठ नेताओं का नेतृत्व
बावल विधानसभा में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, रामपाल यादव और सिंहराम महलावत जैसे वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। सभी ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed