फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP made strategy for Lok Sabha elections

Rewari News: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

Wed, 21 Feb 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 21 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP made strategy for Lok Sabha elections
रेवाड़ी। पूर्व मंत्री जसवंत सिंह ने बुधवार को सेक्टर तीन स्थित आवास पर बावल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसकी अध्यक्षता जयसिंह जलियावास ने की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से अब तक की जीत दिलाई जाएगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक समाप्त करने सहित ऐतिहासिक फैसले लेने के बाद माजरा में एम्स का शिलान्यास कर इस क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। यह राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से ही संभव हो पाया है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर बावल विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई है। आगामी 3 मार्च को कुंड में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की जीत के लिए बावल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, पटौदी व मेवात में प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed