फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP laid the foundation of development based politics: Satish Poonia

भाजपा ने विकास आधारित राजनीति की नींव रखी : सतीश पूनिया

Tue, 19 Aug 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
BJP laid the foundation of development based politics: Satish Poonia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष वंदना पोपली की अध्यक्षता में पांच सत्रों में हुई। इसमें संगठन के विस्तार, बूथ पर होने वाले कार्यक्रम, सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा ने विकास आधारित राजनीति की नींच रखी है।
जिला महामंत्री कुलदीप चौहान ने प्रस्ताव रखा। संचालन हिमांशु पालीवाल ने किया। जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने रिपोर्ट पेश की। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा ने देश में विकास आधारित राजनीति की नींव रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिस काबिलियत से सरकार चला रहे हैं वो अद्भुत है। आज गरीबों के सिर पर पक्की छत है।
विज्ञापन

राशन की कोई चिता नहीं है यही भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर सतीश पूनिया ने विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ संगठन की नव मजबूती का संकल्प भी कार्यकर्ताओं को दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, जो आज ‘सबका साथ, सबका विकास’ की उद्घोषणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के विस्तार और अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है और कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार केंद्र व प्रदेश में सरकार बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार के कार्य व योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।

विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और और सतीश खोला ने भी कार्यकारिणी को संबोधित किया। कृष्ण कुमार ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाकर लाभान्वित कर रही है। वहीं, विधायक अनिल यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के तहत हर वर्ग को लाभान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed