फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bjp education minister

अच्छी शिक्षा ने बदली भारत की तस्वीरः कंवरपाल

Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
bjp education minister
कार्यक्रम का शुभारंभ करते शिक्षा मंत्री कंवरपाल व अन्य। - फोटो : Rewari
शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वो मेहनत के बलबूते पर प्रदेश व कोसली क्षेत्र का नाम रोशन करें। शिक्षा मंत्री रविवार को बेरली कलां स्थित सतलुज सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर में 36 वें वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यालय में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

कंवरपाल ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भारतीय सभ्यता का गौरव हैं,ऐसे में विद्यार्थी आत्मिक, मन, भावुकता, शारीरिक ताकत और कल्पना शील बुद्धि का आचरण जीवन मे उतारने का काम करें। आज अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कारों के कारण संसार की आधी दुनिया में भारत की गूंज है।
विज्ञापन

उन्होंनेे शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि आजादी के बाद शिक्षा,स्वास्थ्य और राजनीति समाज सेवा को समर्पित थी, इसलिए शिक्षक वर्ग सेवा भाव रखते हुए युवा पीढ़ी को महानता के रास्ते पर लेकर जाय,तभी देश और समाज प्रगति करेगा। उन्होंने शिक्षा,खेल सहित अनेक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले विद्यार्थियों को पुरष्कृत किया,साथ ही आईएएस पुष्पलता और अन्य पूर्व विद्यार्थियों के परिजनों का सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed