फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike riding youth snatched chain from teacher

बाइक सवार युवकों ने शिक्षिका से झपटी चेन

Sun, 11 Sep 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth snatched chain from teacher
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-4 स्थित सर्विस रोड पर एक निजी स्कूल की शिक्षिका के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। वारदात उस वक्त हुई जब वह स्कूल जाने के लिए बाईपास पर बस पकड़ने जा रही थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने स्नेचिंग का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के पालम निवासी मोनिका यादव फिलहाल रेवाड़ी के सेक्टर-4 में किराये पर रहती हैं। वह बीपीएस स्कूल में गणित की टीचर हैं। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह सुबह साढ़े 7 बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से पैदल निकली थीं। मोनिका को बाईपास स्थित कर्नल राम सिंह चौक से स्कूल बस पकड़नी थी। सेक्टर-4 स्थित सैनिक स्कूल के साथ सर्विस रोड पर पहुंचीं तो पीछे से एक बाइक सवार आया और उसके गले पर झपट्टा मारकर दो तोले सोने की चेन छीन ली। मोनिका ने शोर भी मचाया, लेकिन उस वक्त सड़क पर उसके अलावा कोई दूसरा नजर नहीं आया। बाइक सवार राजेश पायलट चौक की तरफ भाग गया। मोनिका के अनुसार बदमाश काले रंग की बाइक पर था। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने तेजी से बाइक दौड़ा दी, जिसके वजह से वह उसके नंबर नहीं देख सकी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने स्नैचिंग का मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी विजय नगर निवासी महिला के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर एक महिला ने ही उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली थी। वहीं कुछ दिन पहले गोकल गेट पुलिस चौकी ने एक महिला को चेनइ स्नैचिंग के मामले में काबू किया था।
विज्ञापन

----------
मार्च में पकड़े गए थे गिरोह के सदस्य
मार्च 2022 में धारूहेड़ा सीआईए ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा के साथ गुरुग्राम जिले में चेन स्नेचिंग की लगातार वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने प्रारंभिक पूछताछ में स्नैचिंग की 60 से अधिक वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। इनमें 21 वारदात रेवाड़ी, 16 वारदात धारुहेड़ा व 25 से अधिक वारदात गुरुग्राम में करना कुबूली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन:
शिकायत पर झपटमारी का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे बदमाश का पता लगाया जा सके।
- रण सिंह, प्रभारी, थाना, मॉडल टाउन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed