फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike riders ran away after filling petrol in their bike and snatching cash from the salesman

Rewari News: बाइक में पेट्रोल भरवा कर सेल्समैन से नकदी छीन भागे बाइक सवार

Sun, 07 Sep 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bike riders ran away after filling petrol in their bike and snatching cash from the salesman
गोहाना। गांव रूखी में पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल डलवाने के बाद नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देकर दोनों युवक मौके से भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पेट्रोल पंप के सेल्समैन के बयान पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव खंदराई निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह गांव रूखी में श्रीराम फिलिंग स्टेशन चलाते हैं। शुक्रवार रात करीब 8:24 बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। उस समय वहां पर सेल्समैन गांव रुखी निवासी राकेश मौजूद थे।
विज्ञापन

युवकों ने सेल्समैन से बाइक में 190 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद सेल्समैन को 500 रुपये का नोट दिया। सेल्समैन बकाया वापस लौटने लगे तो युवकों ने कहा कि वह उन्हें 50-50 रुपये के नोट दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जेब से नकदी निकाली तो इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और सेल्समैन को धक्का देकर उनके हाथ से नकदी छीन ली। सेल्समैन धक्के के चलते पीछे की तरफ जाकर गिरे और दोनों युवक बाइक पर भाग गए। युवक उनसे 11700 रुपये छीन ले गए।

युवक जिस बाइक पर सवार होकर आए थे उसकी नंबर प्लेट टूटी हुई थी। जिससे सेल्समैन पूरा नंबर भी नहीं दे सके। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फिलिंग स्टेशन संचालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।


वर्जन
फिलिंग स्टेशन संचालक ने मामले की शिकायत दी है। बाइक सवार युवक सेल्समैन से नकदी छीन ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।-रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed