फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike rider SI Nihal Singh dies due to car collision

Rewari News: कार की टक्कर से बाइकसवार एसआई निहाल सिंह की मौत

Fri, 21 Feb 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bike rider SI Nihal Singh dies due to car collision
फोटो: 02रेवाड़ी। निहाल सिंह का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा के पास वीरवार की रात कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार एसआई निहाल सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
जिले के बावल क्षेत्र के गांव ओडी निवासी निहाल सिंह रोहड़ाई थाने में ईआरवी प्रभारी के रूप में तैनात थे। डेढ़ वर्ष बाद वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। इसको देखते हुए ढाई वर्ष से वह रोहड़ाई में तैनात थे। रेवाड़ी शहर के उत्तम नगर में उन्होंने मकान बनवाया है। वह यहीं परिवार के साथ रहते थे। शहर निहाल सिंह वीरवार रात रोहड़ाई मोड़ से खेड़ा गांव की तरफ जा रहे थे। वह हाईवे नंबर-352 पर केडी होटल के सामने पहुंचे थे कि एक इको कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे निहाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। निहाल सिंह 1996 से शहर में रह रहे थे।
विज्ञापन

निहाल सिंह के एक पुत्र और एक बेटी की शादी हो चुकी है जबकि दो लड़कियों की शादी अभी होनी है। निहाल सिंह के बेटे चमन ने बताया कि उनके पिता करीब डेढ़ वर्ष बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद निहाल सिंह के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed