{"_id":"66ad423589ed618f110da9f6","slug":"bike-rider-dies-another-injured-in-collision-with-bus-rewari-news-c-198-1-fth1001-207621-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
Sat, 03 Aug 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। क्षेत्र के काठुवास टोल के पास राजस्थान रोडवेज की बस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव अहरोद निवासी मदन ने बताया कि वीरवार को वह और उसके जीजा नवीन भांजे विनय के साथ मोटरसाइकिल से घर आए थे। शाम करीब साढ़े 4 बजे वह अपने घर लौटने लगे। उनके पीछे ही घर का जरूरी सामान लेने के लिए वह भी निकल पड़े। जब वह टोल काठुवास के पास पहुंचे थे कि नवीन की बाइक पंक्चर हो गई । सभी बाइक को ठीक कराने के प्रयास में लगे रहे। पंक्चर बनवाने के बाद उनके जीजा व उनका भांजा विनय जैसे ही बाइक पर सवार होकर चलने लगे। तभी सामने से आई एक राजस्थान रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह वह वहीं गिर गए। राहगीरों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। घायल विनय का इलाज चल रहा है। इस मामले में कुंड चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।