{"_id":"658c6900a2e416bb400d808d","slug":"bike-hit-by-goods-train-accident-avoided-due-to-alertness-of-driver-rewari-news-c-198-1-rew1001-7986-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मालगाड़ी की चपेट में आई बाइक, चालक की सतर्कता से बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मालगाड़ी की चपेट में आई बाइक, चालक की सतर्कता से बचा हादसा
Wed, 27 Dec 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली-भिवानी रेलमार्ग पर बुधवार की सुबह मालगाड़ी के चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह बाइक सवार युवक ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच अचानक मालगाड़ी को अपनी ओर आता देख वह घबरा गए और ट्रैक पर ही बाइक को छोड़कर भाग निकला। किसी तरह चालक ने मालगाड़ी की स्पीड को धीमा किया, लेकिन तब तक बाइक इंजन में फंस चुकी थी। गनीमत यह रही कि इंजन पटरी से नहीं उतरा, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी-भिवानी रेलमार्ग पर दो युवक बाइक सहित ट्रैक पार कर रहे थे। अचानक रेवाड़ी की तरफ से आ रही मालगाड़ी को देख उनके हाथ पांव फुल गए और ट्रैक के बीच में ही बाइक छोड़ भाग गए। मालगाड़ी चालक ने बाइक को ट्रैक के बीच पड़ी देख जैसे तैसे गाड़ी की रफ्तार धीमी करता उससे पहले बाइक को मालगाड़ी ने चपेट में ले लिया। जिससे बाइक इंजन में फंस गई। मालगाड़ी के रूकते ही कोसली स्टेशन पर कर्मचारियों में हडकंप मंच गया और रेलवे पुलिस के जवान इंजन की तरफ दौड़े ओर इंजन के अगले हिस्से में फंसीं बाइक को बाहर निकाला। वहीं बाइक को रेलवे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना में कोसली-भिवानी रेल मार्ग 40 मिनट तक बाधित रहा।
रेलवे पुलिस के कोसली इंचार्ज हेड कांस्टेबल देशराज ने बताया कि बुधवार को कोसली स्टेशन से कुछ दूरी पर नियमों को ताक पर रख कर रेल लाइन से बाइक निकालने को लेकर यह हादसा हुआ है। गनीमत यह रही कि चालक कि सतर्कता व गाड़ी की स्पीड कम होने के चलते एक हादसा होने से बच गया। बाइक को कब्जे में लेकर मालिक की तलाश शुरू कर दी गई है।