{"_id":"62bb48b6d90894034247c996","slug":"bike-driver-dies-in-bus-collision-rewari-news-rtk6508573147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में एक प्राइवेट बस ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह दुबई में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। कसौला थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बाम्बड़ निवासी सुरेन्द्र सिंह (48) दुबई में चालक की नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर लौटे थे। सोमवार देर शाम वह अपनी बाइक पर रेवाड़ी किसी काम से आए थे। वापस घर लौटते वक्त गांव बाम्बड़ के बस स्टैंड पर एक कंपनी की प्राइवेट बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सहित सुरेन्द्र सिंह नाले में गिर गए। गांव के बस स्टैंड पर ही खड़ा सुरेंद्र सिंह का छोटा भाई सत्यबीर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक बस चालक मौके से भाग गया था। घायल सुरेंद्र सिंह को तुरंत रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस बस के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद