फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bike bull accident youth death

बाइक के सामने सांड आने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 07 Feb 2021 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
bike bull accident youth death
बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी से नेहरूगढ़ जा रहे दो युवकों की बाइक के सामने सांड़ आने से संतुलन बिगड़ गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव नेहरूगढ़ निवासी करीब 24 वर्षीय नीतू व उसका साथी संदीप शनिवार रात को बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव कृष्णनगर (लूला अहीर) के समीप अचानक बाइक के सामने सांड़ आ गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। नाहड़ चौकी पुलिस के जांच अधिकारी विभुरंजन ने कहा कि सामान्य कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed