Rewari: बड़ी राहत... कोरोना मुक्त हुआ रेवाड़ी जिला, कोई सक्रिय केस नहीं
मार्च के अंतिम सप्ताह में सर्दी का मौसम खत्म होते ही और मौसम में हुए बदलाव के कारण अस्पताल में खांसी, जुखाम व बुखार के मरीज बढ़ गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के सैंपल लेने शुरू कर दिए थे।
विस्तार
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने नए 180 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें खांसी व बुखार के लक्षण थे। जिले में कोरोना की शुरुआत से अभी तक 261 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। वहीं जिले में अभी तक 1634075 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
26 मार्च को आया था इस साल पहला केस
मार्च के अंतिम सप्ताह में सर्दी का मौसम खत्म होते ही और मौसम में हुए बदलाव के कारण अस्पताल में खांसी, जुखाम व बुखार के मरीज बढ़ गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के सैंपल लेने शुरू कर दिए थे। 26 मार्च को कोरोना का पहला केस मिला था।
इसके बाद अप्रैल माह कोरोना संक्रमण ने तेजी से पांव पसार रहा था। जिससे 50 तक कोरोना संक्रमण की संख्या चली गई थी। वहीं वैक्सीन की डोज भी 31 मार्च को खत्म हो गई थी। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई थी। अब फिर दो माह बाद जिला कोरोना मुक्त हो गया है।
जिला कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया है, लेकिन हमें अभी भी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। खतरा अभी भी बरकरार है, इसलिए जिले वासी सावधानी बरतें। कोविड नियमों के अनुसार व्यवहार करते हुए मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेशन का इस्तेमाल करें। - डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी।