{"_id":"67aba0036664f2b20406f18b","slug":"bicycles-distributed-to-25-students-in-siha-rewari-news-c-198-1-rew1001-215129-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीहा में 25 विद्यार्थियों को वितरित की साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीहा में 25 विद्यार्थियों को वितरित की साइकिलें
Wed, 12 Feb 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 02 सीहा के सरकारी स्कूल में साइकिल वितरित करती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर। स्रोत : स
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 9वीं से 12वीं कक्षा के 25 विद्यार्थियों को साइकिल दी गई। इनका वितरण खंड शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की।
खंड शिक्षा अधिकारी तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइकिलें उपलब्ध कराई गईं । उन्होंने विद्यालय के मिड डे मील, निर्माण कार्य, प्रयोगशालाओं, वार्षिक परीक्षाओं, नए सत्र की तैयारियों, मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रारूप के अलावा प्राथमिक स्कूल में एफएलएन केंद्रित निरीक्षण कर संबंधित निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली बांटी गई। प्राचार्य नाहड़िया ने कहा कि साइकिल मिलने से बुड़ौली, मसीत, लुहाना, धवाना आदि से पैदल आने वाले विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यशपाल आर्य ने मुख्य अतिथि का आभार आभार जताया।