फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bhavna in the essay, Aarti got the first place in the slogan

निबंध में भावना, स्लोगन में आरती ने पाया प्रथम स्थान

Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhavna in the essay, Aarti got the first place in the slogan
राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओें का आयोजन किया गया। इस मौके पर निबंध में भावना और स्लोगन में आरती ने प्रथम स्थान पाया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. शोभा यादव ने किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का उद्देश्य जागरूकता और छात्राओं को एक मंच देना है, जहां वे अपनी प्रतिभाओं का विकास कर सकें। भाषण प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय व राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में दिव्या प्रथम, मनीषा द्वितीय व उर्वशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन में आरती, नीरू व सुजाता ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में भावना प्रथम, अमृता द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. राजेश कुमारी ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के तहत भाषण व कविता पाठ में डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. रीतू चौधरी व डॉ. रेणु यादव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। स्लोगन व कविता में डॉ. ज्योति यादव, डॉ. धीरज यादव व डॉ. कविता यादव, निबंध व लेखन में डॉ. बिरेंद्र सिंह, डॉ. रेखा गर्ग, डॉ. गायत्री व डॉ. अनिता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. नरेश कुमार, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. अनिता यादव, डॉ. स्वाति, डॉ. शिवानी, डॉ. सरला, ज्योति यादव, मनु व डॉ. सुमन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed