{"_id":"6150b4f78ebc3e0a28379a10","slug":"bharat-bandh-farmers-will-get-gangayacha-toll-closed-today-rewari-news-rtk6252194171","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद: गंगायचा टोल को आज बंद कराएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद: गंगायचा टोल को आज बंद कराएंगे किसान
विज्ञापन
किसान संगठनों की ओर से पूर्व प्रस्तावित भारत बंद को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान संगठन की ओर से सोमवार को गंगायचा टोल को बंद कराया जाएगा। इसके बाद शहर के व्यापारियों से भारत बंद के समर्थन में बाजार बंद करने की अपील की जाएगी। वहीं जिला प्रशासन ने भी भारत बंद के दौरान शांति बनाए रखने के लिए के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
भारत बंद को लेकर जिला प्रशासन की ओर से 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि भारत बंद को लेकर किसान संगठनों ने पूरी तैयारी कर ली है। सुबह किसान संगठन गंगायचा टोल को बंद करवाएंगे। उसके बाद बाजार के व्यापारियों से भारत बंद के समर्थन में बाजार बंद करने की अपील करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिले की 8 ट्रेड यूनियनें भारत बंद का समर्थन कर रही हैं। व्यापारी एसोसिएशन के प्रधानों ने भी भारत बंद में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तानाशाही रवैये अपनाते हुए नए कृषि कानून पारित कर दिया गया, जिसके लिए न तो विपक्षी पार्टियों से बहस की गई न ही किसान संगठनों से चर्चा की गई। पूंजीपतियों के हित में नवीन कृषि कानून लागू होने से जहां किसान बेरोजगार होकर अपनी खातेदारी भूमि में श्रमिक बनकर रह जाएंगे। दूसरी ओर फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से भुखमरी फैलने की स्थिति में किसान पलायन या आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक इन कानूनों को वापस न लिया जाएगा। तब तक किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
भारत बंद को लेकर 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने 27 सितंबर को विभिन्न किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखन के लिए जिले में 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। उपायुक्त ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 (1) व 23 (2) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तहसीलदार रेवाड़ी को थाना शहर क्षेत्र, नायब तहसीलदार रेवाड़ी को थाना सदर, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग को थाना रामपुरा, नायब तहसीलदार नाहड़ को थाना मॉडल टाउन, नायब तहसीलदार बावल को थाना बावल, नायब तहसीलदार पाल्हावास को थाना कसौला, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धारूहेड़ा को थाना धारूहेड़ा, कार्यकारी अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को थाना सेक्टर -6 धारूहेड़ा, महाप्रबंधक हैफेड को थाना जाटूसाना, जिला बागवानी अधिकारी को थाना रोहड़ाई, तहसीलदार कोसली को थाना कोसली, कार्यकारी अभियंता एमसी रेवाड़ी को थाना खोल क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी, एसडीओ कृषि विभाग रेवाड़ी व एसडीओ पीडब्लूडी इलेक्ट्रिक विंग को रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा जिले के एसडीएम अपने क्षेत्र कें इंचार्ज होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ओवरऑल इंचार्ज होंगी।