फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bhadangi Shines on the World Stage: Mother and Son Win Gold and Silver Medals

विश्व मंच पर चमका भड़ंगी : मां-बेटे ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

Wed, 10 Jun 2026 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jun 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
Bhadangi Shines on the World Stage: Mother and Son Win Gold and Silver Medals
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करतीं अमिता कुमारी साथ में पुत्र द्रोणा। स्रोत : परिवार
कोसली। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम योगासन वर्ल्ड चैंपियनशिप में गांव के मां-बेटे की जोड़ी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश का नाम विश्व मंच पर रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में दुनिया के 60 देशों के लगभग 500 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनके बीच हुए कड़े मुकाबलों में भड़ंगी के खिलाड़ियों ने अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन

गांव भड़ंगी निवासी अमिता कुमारी ने योगासन की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं उनके पुत्र द्रोणा ने स्वर्ण पदक जीता। अमिता कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रथम गुरु यशवंत शास्त्री को दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योग के प्रति उनकी रुचि और शुरुआती प्रशिक्षण यशवंत शास्त्री के मार्गदर्शन में ही विकसित हुआ। उनके आशीर्वाद और प्रेरणा ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। द्रोणा ने बताया कि इतनी कम उम्र में विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना उनकी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed