{"_id":"6ab6c5238df152432307ebca","slug":"will-procurement-be-based-on-msp-or-price-difference-arrivals-have-rewari-news-c-198-1-rew1001-246061-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खरीद एमएसपी पर होगी या भावांतर पर? असमंजस के चलते आवक घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खरीद एमएसपी पर होगी या भावांतर पर? असमंजस के चलते आवक घटी
विज्ञापन
अनाज मंडी में आई बाजरा की फसल। संवाद
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में पिछले कुछ दिनों से बाजरे की आवक में कमी आई है। कुछ दिन पहले तक मंडी में एक दिन में करीब 4 हजार क्विंटल तक बाजरा पहुंच रहा था लेकिन अब आवक घटकर 2 से 3 हजार क्विंटल के आसपास रह गई है।
आवक में कमी का प्रमुख कारण बाजरे की सरकारी खरीद या भावांतर योजना के तहत खरीद शुरू होने को लेकर चल रही चर्चाओं को माना जा रहा है।
पिछले दिनों डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बाजरे की खरीद को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। हालांकि, बैठक के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इस बार बाजरे की खरीद सीधे एमएसपी पर होगी या भावांतर योजना के तहत की जाएगी।
इस बार सरकारी खरीद प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है जबकि वर्ष 2025 में सितंबर माह में ही प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पिछले वर्ष किसानों को भावांतर योजना का लाभ मिला था।
विज्ञापन
अब तक 45 हजार क्विंटल से अधिक बाजरा पहुंचा %
नई अनाज मंडी में अब तक 45 हजार क्विंटल से अधिक बाजरे की आवक हो चुकी है।