फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Benefits of skill development, education, and health services in Akeda through the company's CSR fund.

Rewari News: कंपनी के सीएसआर फंड से आकेड़ा में कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Thu, 02 Jul 2026 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Jul 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
Benefits of skill development, education, and health services in Akeda through the company's CSR fund.
धारूहेड़ा। ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों की दिशा में ग्राम पंचायत आकेड़ा में नजदीक के ही औद्योगिक कस्बे में स्थित जगवार कंपनी के सीएसआर फंड के तहत विभिन्न जनहितकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ गांव की महिलाओं, बच्चों और अन्य ग्रामीणों को मिल रहा है।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि सीएसआर फंड के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों के लिए निशुल्क कढ़ाई-बुनाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें। वहीं, स्कूली बच्चों के लिए फ्री ट्यूशन कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं जिससे उनकी पढ़ाई में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक बुधवार को निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाता है। कैंप में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच की जाती है और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरपंच अशोक कुमार ने कहा कि जगवार कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत संचालित ये गतिविधियां गांव के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की तथा कंपनी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed