फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Benefits of schemes are being given to the underprivileged by going from village to village: Laxman

गांव-गांव जाकर वंचितों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ : लक्ष्मण

Fri, 22 Dec 2023 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 22 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes are being given to the underprivileged by going from village to village: Laxman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विकसित भारत यात्रा के तहत गांव-गांव जाकर समाज के अंतिम व वंचित व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकार ने गरीबों, वंचितों व मजदूरों को विकास की योजनाओं में भागीदार बनाया है। भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित देश बनाना है। ये बातें विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहाड़ी गांव में जनसंवाद करते हुए कहींं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को गांव असदपुर, महेश्वरी, बोडिया कमालपुर, बिसोहा, जयसिंहपुर खेड़ा, केशोपुर, गुलाबपुरा व कहाड़ी पहुंची। गांव असदपुर व महेश्वरी में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, कोसली विस के गांव बोडिया कमालपुर व कहाड़ी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बिसोहा में वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव, गुलाबपुरा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव, गांव जयसिंहपुर खेड़ा में जिला सचिव भाजपा कुलदीप चौहान व केशोपुर में नगर पालिका बावल उपप्रधान अर्जुन सिंह चौकन मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्रीय बनाने का संकल्प लिया गया और उस दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के दौरान मुख्य अतिथियों ने विभिन्न स्थानों पर लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा योजना का लाभ, कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed