फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bed collage association will withdraw case

बीएड एसोसिएशन केस वापस लेगी, दिया हल्फनामा, अब आईजीयू से जुड़ेंगे रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ जिलों के कॉलेज

Fri, 05 Jul 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
bed collage association will withdraw case
कैप्शन न. 12 रेवाड़ी।वीसी व रजिस्ट्रार को पिकअप गाड़ी भेंट करते बीएड एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : Rewari
सेल्फ फाइनेंस बीएड कॉलेज एसोसिएशन की से कोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने के लिए हलफनामा दिया गया है। कोर्ट में हल्फनामा देने के बाद गुरुवार को एसोसिएशन ने विवि पहुंचकर इसकी जानकारी दी। ऐसे में एक बार फिर से रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ दो जिलों के बीएड कॉलेज जींद यूनिवर्सिटी छोड़कर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय(आईजीयू) मीरपुर से जुड़ जाएंगे। ऐसोसिएशन का कहना है कि जैसे कोर्ट में सुनवाई होगी, स्टे हट जाएगा और कॉलेज एक बार फिर से आईजीयू से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

वीसी को सौंपी पिकअप की चाबी : बीएड एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को वीसी प्रो. एसके गक्खड़ व रजिस्ट्रार डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा को पिकअप की चाबी भेंट की। एसोसिएशन के प्रधान सतीश खोला ने कहा कि परीक्षा विभाग के लिए एक पिकअप एसोसिएशन की ओर से विवि को भेंट की गई है। परीक्षा के दौरान परीक्षा सामग्री को इधर-उधर ले जाने में किसी तरह की कोई परेशानी न आए इसके लिए ये निर्णय लिया गया है। इस दौरान एसोसिएशन की तरफ 35 से 40 कॉलेजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. जेएस यादव, महेंद्र सिंह रुपेला, महेंद्र पिपालानी, डॉ राहुल टांक, रोशन लाल, अशोक कुमार, राजेश कुमार, विजय सिंह, हरीश भारद्वाज व राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed