फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Beaten to death on suspicion of theft; body buried in dairy farm to mask the

Rewari News: चोरी के शक में पीट-पीटकर की हत्या, बदबू छिपाने को डेयरी फार्म में दबाया था शव

Wed, 09 Sep 2026 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Beaten to death on suspicion of theft; body buried in dairy farm to mask the
धारूहेड़ा। राजस्थान के निसार की हत्या कर शव गांव भटसाना स्थित डेयरी फार्म में दबाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कपड़ा कारोबारी योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी धारूहेड़ा के मोहल्ला सैय्यद कालोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर संजीव बल्हारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोपी योगेश ने पूछताछ में बताया कि 6 सितंबर की सुबह समय लगभग 4 बजे बास रोड धारूहेड़ा से उन्होंने अपने साथियों के साथ निसार को चोरी के संदेह में पकड़ा था। इसके बाद मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। निसार की हालत बिगड़ने पर जब वे उसे अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने गांव भटसाना स्थित गौरव के डेयरी फार्म में गड्ढा कर शव दबा दिया था।
विज्ञापन




पुलिस को किसी ने फोन से दी थी सूचना

6 सितंबर को थाना धारूहेड़ा पुलिस को गांव भटसाना स्थित एक डेयरी फार्म में एक शव मिट्टी में दबे होने की सूचना किसी ने फोन से दी थी। पुलिस ने वहां मौजूद एक महिला की निशानदेही पर घटनास्थल से मिट्टी हटाई तो मानव शरीर का अंग दिखाई दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में गड्ढे की खुदाई करवाई गई जहां से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मौके से साक्ष्य के तौर पर नमक, मिट्टी, और कुछ कपड़े आदि बरामद किए गए। मृतक निसार गांव दमदमा जिला खैरथल-तिजारा (राजस्थान) का रहने वाला था।

-----------------

पिता ने दर्ज कराई थी एफआईआर

8 सितंबर को निसार के पिता जमील ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि उनका बेटा 5 सितंबर को मजदूरी के लिए घर से तिजारा के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। पिता जमील ने चार नामजद आरोपियों सहित उसके अन्य साथियों पर उसके बेटे की हत्या करने का संदेह जताया था। मृतक के पिता ने बताया कि इन सभी आरोपियों ने मिलकर उसके बेटे निसार की लाठी-डंडों व लात-घूसों से बेरहमी से मारपीट कर हत्या की है। पुलिस ने पिता जमील की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में कॉलोनी के चार लोगों को भी नामजद किया गया है।

आरोपियों ने चोरी के शक में पकड़ा था निसार को

डीएसपी ने बताया कि धारूहेड़ा में बॉस रोड पर रविवार सुबह करीब 5 बजे लोगों ने निसार को चोरी के शक में पकड़ा था। यहां डेयरी संचालक के बेटे गौरव (25) ने अपने भाई, कपड़ा व्यापारी योगेश और अन्य लोगों के साथ मिलकर निसार खूब पिटाई की थी।




बदबू छिपाने के लिए डेयरी फार्म में दफनाया शव

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शव को डेयरी में इसलिए दफनाया क्योंकि वहां बाहरी लोगों की आवाजाही नहीं होती। डेयरी में पशु और गोबर होने के कारण शव सड़ने के बाद निकलने वाली बदबू के बाहर तक पहुंचने की आशंका कम थी। इसी वजह से आरोपियों ने शव ठिकाने लगाने के लिए डेयरी को चुना। हालांकि, डेयरी में काम करने वाले कर्मचारियों ने पूरा घटनाक्रम देख लिया जिसके बाद मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed