फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   beat husband friend raped video

सुलह कराने का झांसा देकर पति के दोस्ते ने दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Feb 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
beat husband friend raped video
जिले के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति के दोस्त पर गुरुग्राम ले जाकर दुष्कर्म करने, वीडियो बना ब्लैकमेल करने व बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए धारूहेड़ा थाना में शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी शादी अलवर के गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति से विवाद होने के कारण वह वर्तमान में अपने मायका में रह रही है। उसके पति के दोस्त जिला अलवर निवासी सुरेंद्र का भी उसके घर पर आना-जाना था। महिला ने आरोप लगाया है कि सुरेंद्र उसके पति से सुलह कराने का भरोसा देकर उसे गुरुग्राम ले गया। गुरुग्राम में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा तथा किसी को भी इस बारे में बताने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में शिकायत दी। गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए धारूहेड़ा भेज दिया। जांच अधिकारी एएसआई पपीता ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार है तथा उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed