Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bawal Chemical Factory Tragedy: Patience Runs Out for Families of Missing Workers

बावल केमिकल फैक्टरी हादसा: लापता कर्मियों के परिजनों का टूटा सब्र, पत्नी बोली- एक बार पति की सूरत तो दिखा दो

Sat, 23 May 2026 11:22 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 23 May 2026 11:22 AM IST
सार

परिजनों का कहना है कि पिछले पांच दिनों से वे भूखे-प्यासे इधर-उधर भटक रहे हैं। परिवार के लोग उम्मीद और चिंता के बीच हर पल काट रहे हैं। उन्हें प्रशासन और कंपनी से जल्द सही जानकारी मिलने की उम्मीद है, लेकिन लगातार बढ़ती अनिश्चितता ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
Bawal Chemical Factory Tragedy: Patience Runs Out for Families of Missing Workers
पीड़ित महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

केमिकल फैक्टरी में 19 मई को लगी भीषण आग के बाद लापता कर्मचारियों के परिजनों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। घटना के पांच दिन बाद भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से परिवार गहरे सदमे और बेचैनी में हैं। शनिवार सुबह लापता कर्मचारी की पत्नी अपने पति की जानकारी नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रो पड़ी।

विज्ञापन

महिला का दर्द देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। वह रोते हुए बार-बार कहती रही, एक बार मेरे पति की सूरत तो दिखा दो। उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी भी अपनी भावनाएं रोक नहीं सकीं और उनकी आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि हादसे के बाद से परिवार लगातार अपने लापता सदस्य की तलाश में भटक रहा है। कभी थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं तो कभी अस्पतालों में जानकारी जुटाने के लिए जाना पड़ रहा है। कई बार फैक्ट्री के गेट पर भी इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सूचना नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों का कहना है कि पिछले पांच दिनों से वे भूखे-प्यासे इधर-उधर भटक रहे हैं। परिवार के लोग उम्मीद और चिंता के बीच हर पल काट रहे हैं। उन्हें प्रशासन और कंपनी से जल्द सही जानकारी मिलने की उम्मीद है, लेकिन लगातार बढ़ती अनिश्चितता ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं।


घटना के बाद से परिजनों में गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। उनका कहना है कि प्रशासन और कंपनी को लापता लोगों की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए ताकि परिवारों की बेचैनी कम हो सके। वहीं, हादसे के कई दिन बीतने के बाद भी जारी असमंजस ने परिजनों के दर्द को और गहरा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed