फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bar elections... Sujan Singh supported Vishwamitra Yadav for the post of head.

Rewari News: बार चुनाव... प्रधान पद पर सुजान सिंह ने विश्वामित्र यादव को दिया समर्थन

Tue, 25 Feb 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bar elections... Sujan Singh supported Vishwamitra Yadav for the post of head.
फोटो : 13सुजान सिंह बार एसोसिएशन में विश्वामित्र यादव को समर्थन देते हुए। स्रोत : एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी सुजान सिंह ने विश्वामित्र यादव को अपना समर्थन दिया है। अब प्रधान पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
सुजान सिंह ने विश्वामित्र यादव को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि वह अब चुनाव से बाहर हो गए हैं और अपने समर्थित प्रत्याशी विश्वामित्र यादव के लिए ही मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इससे पहले प्रधान पद पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। सुजान सिंह के मैदान से हटने के बाद अब मुकाबला तीन प्रत्याशियों में रह जाएगा। इसके साथ ही अब मतदान रोचक हो चला है और पूर्व प्रधान रहे शमशेर सिंह यादव एवं निवर्तमान प्रधान विश्वामित्र यादव के बीच ही टक्कर दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


चुनाव की कराई जाएगी वीडियोग्राफी : 28 फरवरी को मतदान होगा। निर्वाचन टीम के अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी, सतीश डागर, चौधरी चरण सिंह, शमशेर सिंह यादव, नरेश यादव एवं चंदन सिंह यादव ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। ईवीएम के द्वारा चुनाव कराए जाएंगे। मतदान के लिए तीन बूथ केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ केंद्र पर 600 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत बिना पहचान पत्र के मतदान नहीं करने दिया जाएगा। मतदान केंद्र पर मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रतिबंध है। मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके लिए तीन बूथ बनाए गए हैं जिस पर 1876 मतदाता अधिवक्ता अपनी नई कार्यकारिणी का गठन के लिए पांच पदों के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed