फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bar association elections on 28th February

Rewari News: बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को

Fri, 31 Jan 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bar association elections on 28th February
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। 10 व 11 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और मतदान 28 फरवरी को होगा।
निर्वाचन अधिकारी की टीम में शामिल अधिवक्ता अश्वनी तिवारी, सतीश डागर, शमशेर सिंह यादव, नरेश यादव, चंदन यादव ने बताया कि 10 व 11 फरवरी को प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 11 फरवरी को ही नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 12 फरवरी को अवकाश होने के कारण 13 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। प्रत्याशियों को हिदायत दी गई है कि कागज मुक्त चुनाव प्रचार किया जाएगा। इसके तहत किसी भी चैंबर या कोर्ट परिसर की दीवारों पर पोस्टर, फ्लेक्स व अन्य प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव तय समय अनुसार 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से 4 बजे तक कराया जाएगा। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के करीब 1903 अधिवक्ता पांच पदों के लिए अपने प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। बार एसोसिएशन में प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव तथा कोषाध्यक्ष के लिए मतदान कराया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार प्रत्याशी अपना नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक बार एसोसिएशन के कार्यालय में जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


नामांकन फीस में की गई वृद्धि
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार पदाधिकारियों के लिए कल करने वालों की धरोहर राशि बढ़ा दी गई है। प्रधान पद के लिए 20 हजार, उप प्रधान पद तथा सचिव पद के लिए 15 हजार, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 10 हजार रुपये की गई है। यह धरोहर राशि प्रत्याशियों को अपने नामांकन पत्र के साथ जमा करनी होगी, जिसे वापस नहीं किया जाएगा। चुनाव में अत्यधिक खर्च होने के कारण धरोहर राशि पहले निर्धारित राशि से बढ़ाकर दोगुनी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed