फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Banks do not have their own parking, parking of vehicles on the roads leads to jam

बैंकों के पास अपनी पार्किंग नहीं, सड़कों पर वाहन खड़े होने से लगता है जाम

Tue, 14 Sep 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Banks do not have their own parking, parking of vehicles on the roads leads to jam
सरकुलर रोड पर बैंक के सामने खड़े वाहन। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर में विभिन्न बैंकों की शाखाओं के पास अपनी पार्किंग नहीं है। लिहाजा बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के वाहन सामने सड़क पर ही खड़े होते हैं। इससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी सरकुलर रोड पर बैंकों के सामने खड़े होने वाले वाहनों के कारण होती है। वहीं नियम के मुताबिक सभी बैंक शाखाओं के पास पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

शहर के सरकुलर रोड को रेवाड़ी शहर की लाइफ लाइन माना जाता है। सरकुलर रोड पर बैंकों की करीब 7 से 8 शाखाएं हैं। बावजूद इसके किसी भी बैंक के पास अपनी पार्किंग नहीं है। बैंक अधिकारी व बैंक में आने वाले ग्राहक रोड पर ही अपने वाहन खड़ा करते हैं। इससे सरकुलर रोड से गुजरने वाले वाहनों के लिए रास्ता भी कम बचता है। नतीजतन जाम लग जाता है। समस्या आज की नहीं बल्कि, कई वर्षों से है। लेकिन प्रशासन की तरफ से अवैध पार्किंग के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता। सड़क के बीच वाहन खड़े कर दिए जाते हैं और 20 फीट की सड़क 10 फीट में ही सिमट कर रह जाती है।
विज्ञापन

सरकुलर रोड के बावल चौक पर एक्सिस बैंक, धारूहेड़ा चुंगी से पहले इंडियन ओवरसीज, धारूहेड़ा चुंगी से आगे पंजाब नेशनल, रेलवे चौक से समीप एसबीआई, मॉडल टाउन में शिव चौक के समीप एचडीएफसी, ट्रामा सेंटर के समीप एचडीएफसी व एसबीआई बैंक की शाखा सहित अन्य भी मौजूद हैं। इसके अलावा भी शहर में कई अन्य बैंकों की शाखा मौजूद हैं। लेकिन किसी भी बैंक शाखा के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं हैं। बैंकों के सामने अवैध पार्किंग जाम का कारण बनती है। फुटपाथ से सटाकर कतारों में गाड़ियों को खड़ा कर दिया जाता है। दुपहिया वाहनों के लिए यहां जगह नहीं होती और वे बैंकों के सामने ही सड़क पर अपने वाहन खड़े करते हैं। एक बाइक के पीछे दूसरी बाइक खड़ी कर दी जाती है और बाइक का जमावड़ा बैंकों के सामने लगा होता है। रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, लेकिन रोड पर दूसरे वाहन चालकों को होने वाली परेशानियों से बैंक प्रबंधकों को कोई सरोकार नहीं है। यदि नियमों की बात की जाए तो प्रत्येक बैंक की अपनी पार्किंग होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के ईओ अभय सिंह ने कहा कि अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करना पुलिस का काम है। लेकिन शहर में पार्किंग व्यवस्था हो, इसके लिए प्लानिंग की जा रही है। इस पर काम चल रहा है। जल्द ही बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बारे में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed