फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bank officer made link money

बैंक अधिकारी बन मोबाइल पर भेजा लिंक, फिर खाते से साफ की 20 हजसार रुपए की नकदी

Wed, 16 Sep 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
bank officer made link money
साबइर ठगों ने शहर निवासी एक युवती से बैंक अधिकारी बन मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर खाते से 20 हजार रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला खासापुरा निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रेलवे स्टेशन के समीप सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है। एक दिन पहले उसके पास एक व्यक्ति की कॉल आई और उसने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए एक लिंक भेजा। फर्जी बैंक अधिकारी ने लिंक ओपन कर 10 रुपये डालने की बात कही। युवती ने भी उसकी बातों में आकर लिंक ओपन कर लिया और फिर 10 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद साइबर ठगों ने युवती के खाते में 20 हजार 101 रुपये साफ कर दिए। पहले उसने बैंक अधिकारियों से बात कर खाता बंद कराया और फिर पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed